Ration Card Benefits : सरकार बनाती हैं 4 प्रकार के राशन कार्ड हैं, जानिये किस कार्ड का कितना फायदा
The Blue Tick Ration Card Benefits : राशन कार्ड, भले ही इसका नाम आसान हो लेकिन इसका महत्व बहुत हैं। राशन कार्ड के जरिये ही हमारे देश में राशन वितरण करने की प्रणाली जुड़ी रहती है। राशन कार्ड को अगर हम कहे कि ये जरुरी दस्तावेज हैं तो ये गलत नहीं होगा। हालांकि कुछ राज्यों में इसे पहचान पत्र के रुप में नहीं इस्तेमाल होता, लेकिन बहुत सी सरकारी योजनाओं के लिए इसकी जरुरत होती है। लेकिन आज हम आपको इस लेख में राशन कार्ड के अलग—अलग रंगों के अनुसार इसके महत्व के बारे में बताएंगे, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आखिर आपके लिए कौन से रंग का राशन कार्ड बेहतर है।
देश में Ration Card राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, जो न सिर्फ नागरिक की पहचान और आवासीय प्रमाण Citizen's Identity and Residential Proof के लिए बल्कि सब्सिडी वाला अनाज पाने के लिए भी जरूरी है। राशन कार्ड की जरूरत कई जगहों पर होती है, चाहे वह सरकारी योजना के तहत राशन की दुकान से अनाज लेना हो या बैंक खाता खुलवाना हो, स्कूल-कॉलेज में, कोर्ट-कचहरी में, सरकारी और निजी कार्यालयों में उपयोग के लिए हो।
सरकार लोगों को कई तरह के राशन कार्ड जारी करती है। इन Ration Card राशन कार्डों के अलग-अलग रंगों के अनुसार अलग-अलग विशेषताएं हैं। आमतौर पर राशन कार्ड पारिवारिक आय के आधार पर जारी किया जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
आधार के आने से पहले सबसे बड़ा प्रमाण: आधार कार्ड के आने से पहले राशन कार्ड का बहुत महत्व था, हालाँकि यह अभी भी बहुत महत्वपूर्ण है। सिर्फ सरकारी राशन ही नहीं बल्कि नागरिकता साबित करने के लिए अहम सबूत माना जाने वाला यह कार्ड गरीब से लेकर अमीर परिवारों के लिए भी जरूरी है।
राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इसलिए आप अलग-अलग राज्यों के राशन कार्डों में अंतर देख सकते हैं। इसके अलावा इन कार्डों पर मिलने वाले सरकारी लाभ भी राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 4 प्रकार के राशन कार्ड हैं, जिनकी पहचान अलग-अलग रंगों से की जाती है। इनमें नीला, गुलाबी, सफेद और पीला राशन कार्ड शामिल हैं। इन्हें विभिन्न आय वर्ग के लोगों को जारी किया जाता है।
नीला-हरा-पीला राशन कार्ड blue green yellow ration card
गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को जारी किए जाने वाले राशन कार्ड का रंग राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर नीला, हरा या पीला होता है। इस कार्ड पर अधिकतम लाभ की अनुमति है और यह उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जिनके पास एलपीजी कनेक्शन भी नहीं है। यह राशन कार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में 6400 रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार को जारी किया जाता है।
शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 11,850 रुपये वार्षिक आय वाला परिवार यह राशन कार्ड बनवा सकता है। गुलाबी राशन कार्ड PINK Ration Card गुलाबी राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी कुल वार्षिक आय गरीबी रेखा से ऊपर है। यह कार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना 6,400 रुपये से अधिक कमाने वाले परिवारों को जारी किया जाता है। वहीं शहरी क्षेत्र में 11,850 रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार इस गुलाबी रंग का राशन कार्ड बनवा सकते हैं. इस कार्ड पर परिवार के मुखिया की फोटो भी लगी हुई है. अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड यह एक विशेष प्रकार का राशन कार्ड है।
सरकार यह कार्ड अत्यंत गरीब श्रेणी में शामिल परिवारों को जारी करती है। यानी सरकार ऐसे परिवारों की मदद के लिए यह कार्ड जारी करती है जिनके पास किसी भी तरह की नियमित आय नहीं है। इस श्रेणी में मजदूर, बुजुर्ग और बेरोजगार आते हैं। सफेद राशन कार्ड यह कार्ड उन परिवारों को जारी किया गया है जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं और जिन्हें सब्सिडी वाले खाद्यान्न की आवश्यकता नहीं है।
इस राशन कार्ड का उपयोग ज्यादातर पहचान और पते के प्रमाण के रूप में किया जाता है। इस राशन कार्ड को भारत का कोई भी नागरिक ले सकता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से राशन लेने के लिए नहीं बल्कि अपनी पहचान साबित करने के लिए किया जाता है।
खाद्यान्न की मात्रा एवं कीमत विभिन्न देशों के राज्यों में गरीबों की संख्या बहुत अधिक है तथा उन्हें जीवन यापन के लिए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सरकार इन गरीब परिवारों को राशन सहायता प्रदान करती है।
इसके लिए देशभर में सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों पर अलग-अलग राशन कार्ड के तहत अलग-अलग मात्रा में राशन दिया जाता है. उदाहरण के लिए, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों को राशन कार्ड के माध्यम से प्रति माह 10 से 20 किलोग्राम राशन बहुत कम कीमत पर दिया जाता है। हालाँकि, राशन की मात्रा और कीमत अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है।
गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वालों के लिए जारी APL एपीएल राशन कार्ड पर प्रति परिवार 10 से 20 किलो राशन प्रति माह दिया जाता है। राशन की कीमत राज्य सरकारें तय करती हैं और इस वजह से हर राज्य में अनाज की कीमत अलग-अलग हो सकती है।
अन्नपूर्णा योजना (AY) राशन कार्ड भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जारी किए जाते हैं। यह कार्ड गरीबों और 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए है। कार्ड पर प्रति माह 10 किलो राशन मिलता है। ration card scheme

