कुदनी हेड में मॉडल दिव्या पाहुजा की बॉडी जिस हालात में मिली वो रौंगटे खड़े कर देती हैं, जानिये मिस्ट्री
The Blue Tick : divya pahuja case : आखिरकार मॉडल दिव्या पाहुजा के शव की तलाश पूरी हो ही गई, दिव्या का शव हरियाणा में मिला हैं, हरियाणा के फतेहाबाद जिला के टोहाना एरिया के कुदनी हेड से दिव्या की लाश पुलिस को मिल गई है। यह एक बहुत ही दुखद और रोंगटे खड़े करने वाला मामला है। गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा की निर्मम हत्या का राज अब खुल चुका है। दिव्या का शव फतेहाबाद के कुदनी हेड से निकाला गया है। यह वही जगह है जहां आरोपी बलराज गिल ने उसका शव फेंका था। बलराज गिल ने 2 जनवरी को गुरुग्राम के एक होटल में दिव्या को गोली मार दी थी। फिर उसके शव को पटियाला की नहर में डाल दिया था।
दिव्या का शव बहुत दूर तक बहा
दिव्या का शव नहर में बहता हुआ दिखा दिव्या का शव पटियाला से करीब 100 किमी दूर टोहाना के कुदनी हेड तक पहुंचा। शव की स्थिति बहुत खराब थी। दिव्या के सिर के बाल उड़ गए थे। गुरुग्राम पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें खनौरी और टोहाना के बीच भाखड़ा नहर में शव की तलाश में लगी हुई थीं। उन्होंने शव को निकालने के बाद दिव्या की मां को बुलाया। दिव्या की मां ने उसके हाथ और पीठ पर बने टैटू और उसके कपड़ों से उसकी पहचान की।
गुरुग्राम पुलिस आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिव्या पाहुजा के कातिलों को पकड़ने वाली गुरुग्राम पुलिस आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस दिव्या के शव की बरामदगी और आरोपी बलराज गिल की पूछताछ के बारे में पूरी जानकारी देगी। बलराज गिल ने ही दिव्या के शव को नहर में फेंका था।
डीएसपी ने दी यह जानकारी
डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम में दिव्या पाहुजा की हत्या का मामला सामने आया था। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलराज को अरेस्ट किया था। उसने पुलिस को बताया कि उसने पटियाला नहर में दिव्या का शव फेंका था। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस की टीम फतेहाबाद गई थी। वहां उन्होंने दिव्या का शव नहर में बहता हुआ पाया। उसके बाद उसे निकाला गया।