The Blue Tick

इंतजार खत्म करवा लो बुकिंग, आ गया Vande Bhart Train Route इन नये स्टेशन पर होगा ठहराव

वंदे भारत का लंबे समय से चंडीगढ और इसके आस—पास के यात्रियों द्वारा कियाजा रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है
 | 
click here to follow us

 The Blue TickVande Bhart Train Route : वंदे भारत का लंबे समय से चंडीगढ और इसके आस—पास के यात्रियों द्वारा किया जा रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अंबाला रेल मंडल की तरफ से इस रूट पर वंदे भारत की 2 खास ट्रेन चलाने की प्लानिंग लगभग पूरी हो गई है। खास बात ये हैं कि बकायदा रूट के साथ साथ प्लेटफार्म को लेकर भी प्लानिंग हो गई है। 

 

 

इस हफ्ते अजमेर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर Train Number 20977/78 वंदे भारत vande bharat train की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद, ट्रेन संबंधित मार्ग पर चलेगी। इसकी तैयारी अंबाला मंडल की तरफ से की जा रही हैं, बकायदा इसके लिए ड्यूटियां ​भी लगाई जा रही है।

 

वंदे भारत एक्सप्रेस को अंबाला कैंट ambala cant और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन Chandigarh Railway station के एक नंबर प्लेटफार्म पर ठहराव करवाया जायेगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही, ट्रेन की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए चंडीगढ़ से अजमेर तक संचालन के दौरान विशेष टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।


उत्तर रेलवे अंबाला कैंट से दो वंदे भारत ट्रेन चलाता है। इसमें से एक वंदे भारत vande bhart New delhi to Katra नई दिल्ली से कटरा के बीच चलती है, जबकि दूसरा ऊना हिमाचल से नई दिल्ली Vande Bhart Train Una To Delhi के बीच चलता है।


ट्रेन नंबर 20977 अजमेर से सुबह 6.20 बजे चलती है और 11.35 बजे दिल्ली कैंट Delhi Cant पहुंचती है। जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में ट्रेन रुकती है। वंदे भारत Vande Bhart Train Chandigarh के चंडीगढ़ तक संचालन में ट्रेन सुबह 6.20 बजे अजमेर से रवाना होगी, जो दिल्ली से 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ Chandigarh से वंदे भारत एक्सप्रेस Vande Bhart Express time from Chandigarh दोपहर लगभग 3.15 बजे चलेगा, जो अंबाला और दिल्ली होते हुए रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।

अजमेर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस Vande Bhart जल्द ही चंडीगढ आते और यहां से आगे रूट के अनुसार जाती नजर आयेगी। आगामी दो चार दिनों में इस बाबत अधिसूचना जारी हो जाएगी। ट्रेन के ठहराव सहित सभी आवश्यक तैयारी की गई है। रेलवे ने पहले ही इसकी समय सारिणी जारी की थी। यात्रियों को इस वंदे भारत के संचालन से बहुत फायदा होगा। वह समय बचाने के लिए सुविधापूर्ण वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर सकेगा। —मंदीप सिंह भाटिया, अंबाला मंडल रेल प्रबंधक