इन लोगों के लिए तो धीमा जहर हैं पास्ता मैकरोनी,कभी मत खाना general knowledge में जानिये कारण
डायबिटीज जैसे लंबे समय तक चलने वाले रोग हमारे जीवनशैली पर काफी प्रभावित होते हैं और खासकर डायबिटीज को आनुवंशिक रोग के साथ-साथ जीवनशैली रोग भी कहा जाता है। उच्च रक्त शर्करा को कम करने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है और अगर आपकी डाइट सही नहीं है तो दवाइयां भी रक्त शर्करा को प्रभावी ढंग से कम नहीं कर पाएंगी।
इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रक्त शर्करा को बढ़ा सकते हैं। सफेद रंग के ये फूड्स डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी जहर से कम नहीं माने जाते हैं और जल्द से जल्द इनका सेवन बंद कर देना चाहिए।
सफेद चावल: उच्च रक्त शर्करा के मरीजों के लिए सफेद चावल का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स अधिक होता है, जो रक्त शर्करा को बढ़ाने का कारण बन सकता है। व्हाइट राइस की जगह ब्राउन राइस का सेवन किया जा सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
रिफाइंड शुगर:डायबिटीज के मरीजों के लिए रिफाइंड शुगर दुश्मन से कम नहीं है। उच्च रक्त शर्करा को नियंत्रित करना है, तो रिफाइंड शुगर को पूरी तरह से नियंत्रित करना जरूरी है। रिफाइंड शुगर की जगह आप शुगर फ्री गोलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल भी सीमित सीमा में ही करें।
सफेद ब्रेड: उच्च रक्त शर्करा के मरीज अक्सर कई बार व्हाइट राइस खा लेते हैं, लेकिन आपको बता सफेद ब्रेड चीनी की तरह ही रक्त शर्करा को बढ़ाता है। हालांकि, आप सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ब्राउन ब्रेड भी अच्छी क्वालिटी का ही चुनें क्योंकि इनमें काफी मिलावट आ सकती है।
पास्ता व मैकरॉनी मैदा डायबिटीज के मरीजों के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है, जिसका सेवन करना काफी परेशान कर देने वाली स्थिति खड़ा कर सकता है। मैदे से बने पास्ता व मैकरोनी का सेवन करने से रक्त शर्करा लेवल बढ़ने लग सकता है और इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए इनका सेवन करना अच्छा विकल्प नहीं माना जाता है।
टेबल साल्ट: डायबिटीज के रोगियों को शुगर युक्त चीजों का त्याग करना ही नहीं बल्कि टेबल साल्ट जैसी चीजों का भी परहेज करना चाहिए। ये सफेद रंग का टेबल साल्ट डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। टेबल साल्ट का अधिक सेवन करने से इसके कारण अनेक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को ऊपर ले जाने वाले तत्वों में से एक हैं।
Disclamer : यह लेख केवल जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य किसी भी तरह की चिकित्सा सलाह या उपचार प्रदान करना नहीं है। इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता, पूर्णता या वैधता का हम कोई भी दावा नहीं करते हैं। इस लेख में बताए गए किसी भी उपाय का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। हम इस लेख के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।