The Blue Tick

हे भगवान, अगर आपका भी रात को सूख रहा गला तो समझ लो हो गया झिंगालाला, जानिये general knowledge

अगर आपकी भी अचानक रात को इस वजह से जाग खुल जाती हैं कि आपका सोते साते गला अचानक सूख गया, जिससे या तो भयंकर आपको प्यास लग गई या बैचेनी सी हो गई तो इस बात के कारण पर आज बात करेंगे। ये संकेत छोटे मोटे संकेत नहीं है।
 | 
click here to follow us
The Blue Tick : Raat Me Gala Sukh Jana:  अगर आपकी भी अचानक रात को इस वजह से जाग खुल जाती हैं कि आपका सोते साते गला अचानक सूख गया, जिससे या तो भयंकर आपको प्यास लग गई या बैचेनी सी हो गई तो इस बात के कारण पर आज बात करेंगे। ये संकेत छोटे मोटे संकेत नहीं है। दरअसल, गला सूख जाना अपने आप में बड़ी बात इसलिए भी हैं क्योंकि अचानक से इंसान बैचेनी फील करने लगता है। ऐसे में ये ना तो आपके लिए सहीं हैं और ना ही आपके परिवार के लिए। 


जीवनशैली में आए बदलावों ने लोगों की लाइफ को भी प्रभावित किया है। अगर आप भी उनमें से हैं, जिन्हें रात में सोते वक्त गला सूखने की परेशानी होती है। तो आपको बता दें कि यह सिर्फ प्यास लगने का ही संकेत नहीं है। कभी-कभी यह एक गंभीर रोग का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको रात में लगातार प्यास लगने, गला सूखना या बार-बार पेशाब आने जैसी दिक्कतें होती हैं। तो आपको इन्हें अनदेखा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। आज हम आपको इस लेख में यह बताएंगे कि रात में सोते हुए गला सूखना कौन से रोग का लक्षण है। चलिए पढ़ते हैं विस्तार से..

रात में सोते हुए गला सूखने का कारण क्या है?
रात को सोते हुए गला सूखना कभी-कभी तो सामान्य होता है, लेकिन जब यह हर रोज की बात हो जाए। तो यह चिंता का विषय है। सोते हुए हमारे मुंह में लार का उत्पादन कम हो जाता है। इसलिए गला सूखना एक साधारण बात है। लेकिन यदि यह समस्या आपको निरंतर और दीर्घकालिक है। तो अब आपको सतर्क होना चाहिए।

क्योंकि यह कई बार ऑटोइम्यून विकार का संकेत हो सकता है। वास्तव में ऐसा तब होता है जब हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र हमारे शरीर के विरुद्ध ही काम करने लगता है। इससे हमारी आँखों और मुंह के चारों ओर सूखापन आने लगता है, और रात में हमारा गला भी सूख जाता है। इसके साथ ही अल्कोहल का सेवन करना भी हमारे मुंह को सूखा करने वाला कारक हो सकता है।

रात में सोते हुए गला सूखने के कारण
- सोते हुए मुंह से सांस लेना।
- शरीर में जल की कमी होना।
- स्लीप एपनिया की वजह से।
- कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण।
- कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण।

गला सूखने के लक्षण
- मुंह में चिपकने वाला एहसास होना।
- बार-बार प्यास महसूस करना।
- मुंह में छाले होना।
- होंठ फट जाना।
- सांस में बदबू आना।
- निगलने में तकलीफ होना।
- सोने में असुविधा।
- गला खराब होना और बोलने में परेशानी।

गला सूखने से बचने के तरीके
- अपने आप को पानी से भरपूर रखें।
- रात में सोने से पहले पानी अवश्य पीएं।
- अल्कोहल का उपयोग न करें।
- तंबाकू का उपयोग न करें।
- अल्कोहल युक्त मुंह धोने का तरल पदार्थ का इस्तेमाल न करें।