The Blue Tick

चाय के साथ चटकारे मार मार पकौड़े खाते हो तो रूक जाइए, जान लिजिये chai pakoda ke nuksan की ये बात, नहीं तो फिर माथा पिटते फिरोगे और कहोगे कि क्यों मैंने सर्च किया tea pakoda near me

 चाय जिसने एक बार पी ली, वो इसे छोड़ना चाहे तो भी नहीं छूटती। आफिस से लेकर स्कूल कॉलेज में स्टूडेंट्स का पंसदीदा गपशप प्वाइंट भी टी स्टाल ही बनते जा रहे है। आजकल तो चाय के भी बार खुलने लगे है
 | 
click here to follow us

The Blue TickTea Pakoda चाय जिसने एक बार पी ली, वो इसे छोड़ना चाहे तो भी नहीं छूटती। आफिस से लेकर स्कूल कॉलेज में स्टूडेंट्स का पंसदीदा गपशप प्वाइंट भी टी स्टाल ही बनते जा रहे है। आजकल तो चाय के भी बार खुलने लगे है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि चाय पीने के दौरान साथ में खाएं जाने वाली चीज अगर हम गलत खा ले तो कैसे हमारी बैंड बज सकती है।

शायद, आपमें से ज्यादतर को ही नहीं पता होगा, ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही तमाम रोचक पहलूओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं, अगर आपने इन्हें पढ़ लिया तो समझ जाएंगे आप चाय पीने का असल तरीका। 


मौसम बदलते ही अक्सर चाय के साथ बिस्कुट या फिर सर्दियों की दस्तक के साथ ही पकौड़े खाना तो आम बात ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ खाने से आपकी सेहत को क्या नुकसान होता है? शायद आपको भी नहीं पता होगा, ऐसे में आज इस लेख के जरिये ऐसी ही रोचक पहलूओं से आपको रूबरू करवाने जा रहे है।

 

चाय से ही हम में से अधिकांश लोगों के दिन का आगाज होता है। हम अलग-अलग चीजों को इसके साथ खाते हैं ताकि चाय का स्वाद बढ़े। आपको तो पता ही हैं कि कई लोगों तो इसके इतने आदि हो चुके हैं कि अगर लोगों को समय पर चाय नहीं मिलती तो वो दर्द के मारे अपने सिर को ही पकड़ कर बैठ जाते है,

वहीं दूसरी तरफ खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और पेट की समस्याएं भी होना आम सी बात हो गई है। इसलिए लोग सोचते हैं कि क्यों ना बचाव के लिए कुछ साथ में चाय के खा ही लिया जाएं। कई बार आपने बुजुर्गो की जुबानी भी सुना होगा कि चाय खाली ना पीया करो।

 

चाय के साथ बिस्कुट या पकौड़े आम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ खाने से आपकी सेहत को क्या नुकसान होता है? आइए इन संयोजनों को समझें।

बेसन उत्पादों को न खाएं

बारिश की झमाझम रौनक हो या फिर बारिश से बदलते मौसम का जिक्र, ज्यादातर लोग बारिश के मौसम में चाय और पकौड़े खाना पसंद करते ही हैं। लेकिन आपकी सेहत इससे बुहत प्रभावित होती है। शायद आपको अजीब लगे, लेकिन ये सच हैं, चाय के साथ बेसन पकौड़े और नमकीन नहीं खाना चाहिए। साथ में इन दोनों चीजों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं।

भूल कर भी चाय के बाद ना पीये पानी
कई बार देखने में आता हैं कि जैसे ही चाय खत्म होती हैं तो कुछ लोग पानी पीने लगते है, लेकिन सच्चाई ये हैं कि चाय के सेवन के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। चाय के साथ किसी भी ठंडी चीज को भी नहीं खाना चाहिए। चाय पीने के बाद पानी पीना पाचन पर बुरा असर डालता है। इसका परिणाम पेट में एसिडिटी होना है। चाय पीने से पहले पानी पीना चाहे तो पी सकते है। आपने अपने बुजुर्गो केा भी चाय के बाद कुछ ना पीने के बारे में कहते सुना ही होगा।

 

चाय में खट्टास के चक्कर में ना पड़े 
लोगों के चाय पीने के तौर तरीके अलग अलग ही है, रही बात चाय में नींबू मिलाकर पीने की तो ये तो आम ही है। नींबू की अधिक मात्रा भी अपच, गैस और एसिडिटी का कारण बनती है। यदि आपको लेमन टी lemon tea पानी पसंद है तो नींबू lemon कम डालें। चाय के साथ खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। आपकी सेहत को इससे नुकसान हो सकता है।

हल्दी वाली सामग्री का सेवन ना करें
कई बार लोग हलदी से बनी चीजे ही चाय के साथ खाने लगते है। लेकिन अगर सच्चाई की बात करे तो हलदी वाली चीज के साथ चाय नहीं पीना चाहिए। ये दोनों चीजें एक दूसरे पर प्रतिक्रिया कर सकती हैं, जिससे पाचन तंत्र को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। आप चाय पीने के कुछ समय बाद हल्दी खा सकते हैं। इसके साथ ही दैनिक भोजन में बहुत अधिक हल्दी नहीं खाना चाहिए।

कच्ची भोजन न करें

कई लोग क्या करते हैं कि चाय पी नहीं कि इसके बाद ही अक्सर कच्ची चीज खाने लगते है, ये भी नुकसानदायक है। चाय के बाद में कच्ची चीजों को न खाएं। ये आपके पेट और सेहत को खराब कर सकता है। सलाद, अंकुरित अनाज और उबला अंडा चाय के साथ नहीं खाना चाहिए।

डिस्कलेमर
आपको डिस्कलेमर बता देते हैं, देखिये ये जो जानकारी लिखी गई हैं ये जानकारी इंटरनेट से ली गई हैं, द ब्लयू टिक किसी प्रकार का ना तो सुझाव दे रहा हैं और ना ही ऐसा करने या ना करने से रोक रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप चिकित्सक से संपर्क कर सकते है। लेकिन हम किसी प्रकार के दावे, लाभ अथवा हानि की पुष्ठि नहीं करते है।